राघोगढ़: राघोगढ़ में मोबाइल कोर्ट की बड़ी कार्रवाई: इमलिया में महिला को ज़मीन पर कब्ज़ा दिलाया, बिलखेड़ा में खेत का रास्ता
Raghogarh, Guna | May 14, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ तहसील के दो गांव में प्रशासन ने मोबाइल कोर्ट से बड़ी कार्यवाही की। 14 मई को राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने बताया, बीते रोज बिलखेड़ा में कांतिबाई महिला को मौके पर नक्शा देख नपती कर अनावेदकों से खेत पर कब्जा दिलाया। वहीं बिलखेड़ा में आवेदक मानसिंह को अनावेदकों के समक्ष खेत पर आने जाने रास्ता दिलाया। मोबाइल कोर्ट से सहमति से समाधान हुआ।