खलीलाबाद: नगर पालिका द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर डंप किया जा रहा कूड़े का अंबार, स्थानीय लोगों में नाराजगी
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर कूड़ा डंप किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि जिस भूमि को कब्रिस्तान बताकर पहले खाली कराया गया था, वहीं अब शहर का कचरा डाला जा रहा है। गंदगी और बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।