मुगलसराय: मुगलसराय में यातायात नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई, 566 वाहनों का चालान
मुगलसराय में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 03 बजे को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 566 वाहनों का चालान कर 9 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई नेशनल हाईवे, चंधासी कोयला मंडी और आलमपुर समेत कई स्थानों पर की गई,यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निर्देश पर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे, चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र में की गयी।