कुचाई: कुचाई में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कुचाई में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे पंचायत समिति सदस्यों की कार्यकारणी एवं समीक्षा बैठक प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की बिंदुवार बारी-बारी से समीक्षा की गई। बैठक में 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति, पोषाहार वितरण और स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित जनसमस्याओं की समीक्षा की गई। प्रखंड