मुंगेर: सदर प्रखंड स्थित पर्यटन स्थल सीता कुंड में माघी मेला को लेकर हुई बैठक
Munger, Munger | Feb 6, 2024 सदर प्रखंड स्थित पर्यटन स्थल सीता कुंड में एक माह तक चलने वाले मुंगेर के प्रसिद्ध माघी मेला के सफल आयोजन के लिए सीता कुंड विकास समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीताकुंड विकास समिति के अध्यक्ष अजय यादव ने किया।मुख्य अतिथि मुंगेर के विधायक प्रणव यादव मौजूद थे।