मुंगेर: पोलो मैदान के गेट के पास खड़ी बाइक हुई चोरी
Munger, Munger | Feb 6, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के किला परिसर स्थित ऐतिहासिक पोलो मैदान के मुख्य गेट के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक को चोरों ने चुरा लिया। जानकारी के अनुसार फरदा निवासी सन्नी कुमार अपनी बहन को इंटर की परीक्षा दिलवाने मुंगेर आया था और बहन को एग्जाम सेंटर पे छोड़ पोलो मैदान चला गया। युवक मैदान के गेट के बाहर अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर अंदर गया और इसी दौरान बाईक चोरी हो गई।