काको: जहानाबाद में बुलेट पर हथियार लहराते तीन युवकों का वीडियो वायरल, पहचान में जुटी पुलिस
Kako, Jehanabad | Jun 18, 2026 जहानाबाद में बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। काको थाना क्षेत्र के लोहा बीघा गांव के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो जांच के दायरे में है। प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी और काको थाना क्षेत्र के गांवों से जुड़ी बताई गई है।