कोटवा: सीएचसी कोटवा में अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ के साथ सेलिंग फैन की चोरी की, पुलिस से की शिकायत
सीएचसी कोटवा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों के द्वारा सेलिंग फैन की चोरी के साथ तोड़फोड़ की गई है। घटना को लेकर शुक्रवार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके पूर्व भी यहां सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व की करतूत है,जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।