मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में धान रोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आए चार लोग, एक महिला की मौत, तीन घायल
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजी बिहरा गांव में मंगलवार को धान रोपनी के दौरान अचानक हुए वज्रपात से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया गया।