गुना नगर: नगर पालिका के 37 वार्डों में जनगणना के लिए 400 कर्मचारियों की ड्यूटी, 6 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण शुरू
गुना नगर पालिका के 37 वार्ड में जनगणना कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों का 13 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू किया गया है। डिप्टी कलेक्टर और सीएमओ मंजूषा खत्री ने बताया, 12 अप्रैल को जनगणना कार्य की कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई थी। 13 से 24 अप्रैल तक पर्यवेक्षक, प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 37 वार्ड में 400 कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है।