अशोक नगर: नया खेड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो लोग घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के नया खेड़ा गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर चलने से दो बाइक सवार घायल दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खिरका टांका गांव निवासी दर्शन पुत्र राम रतन सेन उम्र 40 वर्ष एवं बृजभान सिंह पुत्र बुद्धभान यादव उम्र 45 वर्ष गुरुवार की रात 9:00 बजे चंदेरी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नया खेड़ा के पास उनकी बाइक अचानक से फिसल गई।