लोहरदगा: बरवा टोली विधायक कार्यालय में जनसुनवाई, विधायक रामेश्वर उरांव ने जनता को समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र बरवा टोली चौक स्थित विधायक कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिले की स्थिति के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की।जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।