लोहरदगा: जीएसटी सुधार से व्यापार व आमजन को मोदी सरकार ने दिया बड़ा लाभ: विनय जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी
लोहरदगा खेमराज स्मृति भवन में मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा और दशा बदलने वाले अनेक ऐतिहासिक कार्य किए है