लोहरदगा: लोहरदगा शहरी क्षेत्र में विश्व शांति दिवस पर निकाली गई शांति रैली, दिया भाईचारे का संदेश
लोहरदगा में पीस फाउंडेशन और राज विद्या केंद्र की यह रैली शांति और अहिंसा के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जो विश्व शांति दिवस के मूल उद्देश्य को दर्शाती है। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन लोहरदगा में मंगलवार शाम 5 बजे मनाया गया।जिसका उद्देश्य दुनिया भर में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देना है।