लोहरदगा: उपायुक्त ने अधिकारियों को दी हिदायत, दुर्गा पूजा में भीड़ नियंत्रण व सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करें
लोहरदगा नया नगर भवन में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दुर्गा पूजा-2025 के अवसर पर जिला में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।