लोहरदगा: पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा, युवा पीढ़ी प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चले
लोहरदगा के ठाकुरबाड़ी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस नव दिवसीय परायण पाठ चल रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मंदिर पहुंचे और श्री राम दरबार, श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भगवान शिव तथा व्यास गद्दी पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।