शाजापुर: शाजापुर निवासी नाबालिग बालिका हुई लापता, पुलिस ने अपहरण का केस किया दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र शाजापुर निवासी एक नाबालिग बालिका लापता हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश की जा रही है। गुरुवार शाम को कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर निवासी नाबालिग बालिका के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर अपहरण का केस दर्ज किया है।