शाजापुर: ग्राम दुधाना पहुंची राजस्व विभाग की टीम, फसल नुकसान का किया गया सर्वे
राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को ग्राम दुधाना पहुंची और यहां फसल नुकसान का सर्वे किया। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को शाजापुर जिले के कई गांव और नगरों में तेज वर्षा होने के साथ ओले भी गिरे थे।जिससे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसी नुकसान का कलेक्टर ऋजु बापना के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है।