शाजापुर: ग्राम महू पड़ाना में एक युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित
गुरुवार को ग्राम महू पड़ाना में एक व्यक्ति को करंट लग गया। परिजन उसे शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महू पड़ाना मे वेल्डिंग का कार्य करने के दौरान अमजद पिता जफर निवासी ग्राम कन्नौद को करंट लग गया। परिजन युवक को सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।