बक्सर: नाथ बाबा मंदिर के पास कचरे में आग, दो सरकारी नाव जलकर राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 नगर के श्रीनाथ बाबा घाट पर किनारे फेके गए नगर परिषद के कचरे में आग लग गई। जिससे कचरा जलने के साथ ही रखे गए दो सरकारी नो भी जल गए हैं। कचरे में लगी आग से जिला प्रशासन को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि कचरे मे आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद अग्नि विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय मे आग पर पूरी तरह काबू प्राप्त कर लिया