फिरोज़ाबाद: नगर निगम टीम ने गृहकर और जलकर के लाखों के बकायेदारों पर चलाया वसूली अभियान, दो रिसोर्ट और चार दुकानें की सील
नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद के निर्देशानुसार मंगलवार शाम पांच बजे गृहकर, जलकर को लेकर वसूली अभियान जारी रहा। इसके अंतर्गत अमित रिजॉर्ट पर 13 लाख से अधिक कि बकाया होने एस आर एस रिजॉर्ट पर लगभग 6 लाख रुपए से अधिक का बकाया होने पर उसे सील किया गया। इसी प्रकार रोशनगंज, महादेव नगर ,कैलाश नगर और किशन नगर की चार दुकानें भी एक लाख से अधिक का बकाया होने पर सील की।