3 महीने से अधूरी सीवरेज लाइन… कीचड़ में कैद वार्ड 40 के रहवासी!
देवास के वार्ड क्रमांक 40, जोशीपुरा में सीवरेज कार्य के नाम पर 3 महीने पहले गली खोदी गई, लेकिन काम आज तक अधूरा पड़ा है। न हाउस चैंबर बने, न रास्ता ठीक हुआ… ऊपर से कीचड़, कचरा, बदबू और मच्छरों ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।
एक रहवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बयां की और अब वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस को आवेदन देकर मौके पर आने और समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
सवाल सीधा है—
जब जनता की गली महीनों से कीचड़ में डूबी हो, तो जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
क्या पार्षद महोदय अब वार्ड में पहुंचकर रहवासियों की समस्या सुनेंगे?
आपकी राय क्या है, कमेंट में जरूर बताइए।
#देवास #वार्ड40 #जोशीपुरा #सीवरेज #नगरनिगमदेवास
Dewas Nagar, Dewas | Sep 5, 2026