Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए जिले से 17 श्रद्धालु हुए रवाना, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ दर्शन पहल से श्रद्धालुओं का सपना हो रहा साकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के 17 यात्रियों को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठजनों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। यह योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों पुरानी धार्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल उपस्थित थे। सोमनाथ धाम के दर्शन का मिलेगा अवसर, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक और अन्य कारणों से कई लोगों के लिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता, लेकिन इस योजना के माध्यम से उन्हें सोमनाथ जैसे ऐतिहासिक और पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक होगी। यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आस्था और संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं समाज के उन वर्गों तक धार्मिक अवसर पहुंचा रही हैं, जो विभिन्न कारणों से ऐसे स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी सोच के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

1 views | Raigarh, Chhattisgarh | Jun 22, 2026

MORE NEWS

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

मरीन ड्राइव से लेकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड तक, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

आगामी नवंबर माह तक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 30 बसों के संचालन और 550 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था

 प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार सुबह नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव, नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और कयाघाट पुल सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहरों में शामिल करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद रायगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के लिए एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा।
 वित्त मंत्री ने प्रगति नगर स्थित निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समय पर मुख्य बॉक्स कल्वर्ट और डायवर्सन निर्माण कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि रायगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है। इससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नवंबर माह तक परियोजना को हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण मरीन ड्राइव से लेकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड तक, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा आगामी नवंबर माह तक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश रायगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 30 बसों के संचालन और 550 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार सुबह नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव, नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और कयाघाट पुल सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहरों में शामिल करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद रायगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के लिए एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा। वित्त मंत्री ने प्रगति नगर स्थित निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समय पर मुख्य बॉक्स कल्वर्ट और डायवर्सन निर्माण कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि रायगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है। इससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नवंबर माह तक परियोजना को हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 22, 2026

कम मात्रा में अधिक प्रभाव - नैनो यूरिया और नैनो डीएपी कृषि क्षेत्र में नवाचार की नई पहचान बन रहे हैं। बेहतर पोषण दक्षता, कम लागत, आसान उपयोग और पर्यावरणीय संतुलन के साथ ये आधुनिक उर्वरक खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और टिकाऊ बना रहे हैं।

हमारा लक्ष्य है - समृद्ध किसान, उन्नत कृषि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था।

#NanoUrea #NanoDAP

कम मात्रा में अधिक प्रभाव - नैनो यूरिया और नैनो डीएपी कृषि क्षेत्र में नवाचार की नई पहचान बन रहे हैं। बेहतर पोषण दक्षता, कम लागत, आसान उपयोग और पर्यावरणीय संतुलन के साथ ये आधुनिक उर्वरक खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और टिकाऊ बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य है - समृद्ध किसान, उन्नत कृषि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था। #NanoUrea #NanoDAP

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 22, 2026

पुसौर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

योग से गूंजा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर

भारत सरकार के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का वातावरण योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
 योग कार्यक्रम में योग साधक एवं संचालक अभिनव स्कूल के अक्षय सतपथी के मार्गदर्शन तथा राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान खड़े होकर, बैठकर तथा लेटकर किए जाने वाले अनेक महत्वपूर्ण आसनों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम तकनीकों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

हंसी, संगीत और प्रेरणा के साथ दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम को रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए योग साधक एवं व्याख्याता सुधीर शर्मा ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज में उपस्थित लोगों को हंसाकर तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। उन्होंने रावण के अभिनय के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन करते हुए जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं योग साधक अक्षय सतपथी ने ‘बारहखड़ी’ की अनूठी शैली के माध्यम से उपस्थित लोगों को हंसने और खुश रहने की कला समझाई। मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव ने स्वयं गीत गाकर योगाभ्यास कराया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के साथ-साथ आनंद और मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया नियमित योग अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अ

पुसौर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास योग से गूंजा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर भारत सरकार के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का वातावरण योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग कार्यक्रम में योग साधक एवं संचालक अभिनव स्कूल के अक्षय सतपथी के मार्गदर्शन तथा राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान खड़े होकर, बैठकर तथा लेटकर किए जाने वाले अनेक महत्वपूर्ण आसनों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम तकनीकों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। हंसी, संगीत और प्रेरणा के साथ दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश कार्यक्रम को रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए योग साधक एवं व्याख्याता सुधीर शर्मा ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज में उपस्थित लोगों को हंसाकर तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। उन्होंने रावण के अभिनय के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन करते हुए जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं योग साधक अक्षय सतपथी ने ‘बारहखड़ी’ की अनूठी शैली के माध्यम से उपस्थित लोगों को हंसने और खुश रहने की कला समझाई। मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव ने स्वयं गीत गाकर योगाभ्यास कराया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के साथ-साथ आनंद और मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव प्राप्त किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया नियमित योग अपनाने का आह्वान कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अ

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 22, 2026