गायघाट: गायघाट सीएचसी समेत अन्य कार्यालयों के निरीक्षण में मिलीं कई गड़बड़ियां, एसडीएम ने सुधार के दिए निर्देश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम की आने की सूचना मिलते ही सफाई कर्मियों का तुरंत सफाई करने में लगा दिया गया। लेकिन अस्पताल के बाहर जमा कूड़ा को साफ कराने में स्वास्थ्य प्रबंधक असफल रहे। बुधवार दोपहर एक बजे में एसडीएम तुषार कुमार अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ।