सदर: नदवा विद्यालय के पास सड़क के डिवाइडर पर मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
Sadar, Lucknow | Oct 22, 2026 लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नदवा विद्यालय के पास मुख्य सड़क के डिवाइडर पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। डालीगंज से हनुमान सेतु की ओर जाने वाली सड़क पर शव पड़े होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।