पाटन: बगदरी वॉटरफॉल के पास युवक से लूट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पाटन पुलिस ने की कार्रवाई
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि बगदरी वॉटरफॉल के पास छोटू रैकवार नाम के युवक से आरोपियों ने 22000 नगद और चांदी की चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी दमोह जिले के बमोरी और पाटन के वासन और कोनी कला गांव के रहने वाले हैं।