पन्ना: पन्ना में गौसेवा से ग्रामीण समृद्धि के लिए बनासकांठा की तर्ज पर अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की तैयारी
Panna, Panna | Nov 9, 2026 देवगांव स्थित श्री सिद्धनाथ गौशाला में गोवर्धन पूजा महोत्सव अपार श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौसेवकों व गोपालकों को शाल-श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।