शाहपुर: शाहपुर क्षेत्र में कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे का औचक निरीक्षण, आंगनवाड़ी से ग्राम पंचायत तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Shahpur, Betul | Apr 25, 2026 शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे बैतूल जिले के कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे शाहपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी दिनचर्या तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।