कानपुर: पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा नये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन सेवा के लिए किया रवाना
यू0पी0 112 द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर को प्रदान की गई 11 नई स्कॉर्पियो एवं 8 बजाज पल्सर वाहनों को विभिन्न थानों पर रवाना करने का कार्यक्रम किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर अखिल कुमार द्वारा जन सेवा के लिए समस्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों को रवाना किया गया।