कानपुर: कर्रही में बैनर लेकर जा रहे युवक की हाईटेंशन लाइन से छूने से हुई मौत,बचाने आई एक महिला भी घायल
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में एक सख्श बैनर लगाने के लिए जा रहा था। उसी दौरान ही बैनर में लगा लोहे का पार्ट हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट उतरा और वह सख्श उस करंट के लगने से बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी वहीं दर्दनाक मौत हो गई है। बचाने आई एक महिला भी झुलस गई। जिसका उपचार जारी है।