धार: धार जिले की मांडू नगरी में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में पुलिस थाने पर थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ की उपस्थिति में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, पार्षद और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक में थाना प्रभारी राठौड़ ने बताया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।