धार: धार जिले की धामनोद पुलिस ने तलवार से हमला करने के मामले में 20 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
धार जिले की धामनोद थाना पुलिस ने 20 साल से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शंकर पिता चमरिया कुक्षी थाने के ग्राम इमलीपुरा का रहने वाला है। कि वर्ष 2006 में खलघाट में मजदूरी करने आए शंकर ने एक विवाद के बाद एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया था। धामनोद थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।