रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान बाइक चालक संजीव कुमार सिंह और भिखेंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों भंडरिया थाना क्षेत्र के मर्दा गांव निव