नांगलशेरपुर में कैबिनेट मंत्री के स्वागत में 1100 महिलाओं ने सजाए मंगल कलश, 31 जेसीबी मशीनों ने बरसाए फूल
Todabhim, Sawai Madhopur | Feb 5, 2026
कैबिनेट मंत्री गुरुवार सांय 4 बजे नांगल शेरपुर कन्हैया दंगल में पहुंचे जहां 1100 महिलाओं ने मंगल कलश सजाएं। 3 किलोमीटर लंबी स्वागत यात्रा में 31 जेसीबी मशीनों से फूल बरसाए। एक विशेष बग्गी में मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां 57 किलो की फूलों की माला के साथ आम बस्ती ने स्वागत किया। स्वागत रैली में डीजे की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया