कुल्लू में अचानक उठीं आग की लपटें, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
कुल्लू -
कुल्लू में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई देने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।