रावतभाटा: रावतभाटा में गणेश चतुर्थी की धूम, बाजारों में सजीं बप्पा की प्रतिमाएं, 14 सितंबर को होगी स्थापना
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अलग-अलग आकार और स्वरूप की गणेश प्रतिमाएं बिक्री के लिए सजाई गई हैं। 14 सितंबर को श्रद्धालु बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा सामग्री और सजावटी सामान की मांग भी बढ़ रही है। कई श्रद्धालु मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।