बहराइच: बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के आवास पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष पर किया हमला
शनिवार को पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व मौजूदा बहराइच सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के आवास पहुंचे डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की सास की निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष पर हमला बोला है।