बहराइच: बहराइच जनपद में श्रावण मास के मद्देनज़र भारी व कमर्शियल वाहनों का रूट किया गया निर्धारित, किया गया रूट डायवर्जन
श्रावण मास के मद्दे नजर जनपद बहराइच मे भारी एवं कमर्शियल वाहनो को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। शनिवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी यातायात ने बताया कि 11जुलाई से 9अगस्त तक संपन्न होने वाले श्रावण मास के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान भारी व कामर्शियल वाहनो के रूट भी निर्धारित किए गए हैं।