बहराइच: नेवलापुर गांव में 108 की एम्बुलेंस बनी बुजुर्ग के लिए वरदान, सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, बुजुर्ग को लगा था करंट
बहराइच में नेवलापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब रामनिधि पुत्र मंगल प्रसाद को अचानक विद्युत करंट लग गया, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। वही 108 एम्बुलेंस मौके पर तुरंत पहुंची और पीड़ित को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। एक बार फिर दर्शाती है कि 108 एम्बुलेंस सेवा आम जनमानस के लिए जीवन रक्षक सिद्ध हो रही है।