बटियागढ़: फतेहपुर: प्रतिबंध के बावजूद नरवाई में आग के मामले नहीं थम रहे, नरवाई जलाते वीडियो आया सामने
जिला कलेक्टर और प्रशासन द्वारा नरबाई जलाए जाने पर प्रतिबंध के बाबजूद नरवाई में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं, आज शनिवार सुबह 11 बजे बटियागढ़ ब्लाक के फतेहपुर के पास एक खेत में नरवाई जलाने के वीडियो सामने आए हैं,जिसमे खेत मे गेंहू की फसल काटने के बाद खेत की नरवाई जलती देखी जा सकती है