*सोन नगर रेलवे अंडरपास: चुनावी वादों का शिकार, बारिश में फिर बना नाला कोचाड़ पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने अपने निजी फंड से कराया सफाई।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*सोननगर, बारुण औरंगाबाद बिहार*
विगत कई वर्षों से सोन नगर रेलवे अंडरपास बारिश के मौसम में नाला बन जाता है। सांसद, विधायक और मंत्री बार-बार दौरा कर जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। चुनाव के समय इस क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों का प्रमुख मुद्दा यही रहता है कि सत्ता में आते ही सबसे पहले अंडरपास की स्थिति सुधारने का काम किया जाएगा, मगर चुनाव जीतने के बाद यह वादा भी भुला दिया जाता है।।
कल हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर इस समस्या को उजागर कर दिया अंडरपास पूरी तरह से पानी से भर गया और राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया।।
आम लोगों की परेशानी को देखते हुए कोचाड पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने तुरंत पहल की। उनके निर्देशन में जेसीबी मशीन के माध्यम से अंडरपास की साफ-सफाई कराई गई।।
*कोचाड़ पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा* , “लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। बारुण रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण राहगीर बार-बार गिरकर घायल हो रहे हैं आमजन की इस दिक्कत को देखते हुए पैक्स अध्यक्ष के सौजन्य से जेसीबी से सफाई का काम कराया जा रहा है।”
स्थानीय लोगों ने धर्मेंद्र चौहान की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर गंभीर होकर स्थायी समाधान निकालेंगे, ताकि हर बारिश में अंडरपास नाला न बने।।
*स्थायी समाधान की मांग*
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब सिर्फ साफ-सफाई से काम नहीं चलेगा। रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को मिलकर अंडरपास की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने, उचित ढलान बनाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की जरूरत है।।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि लोक समस्याओं के समाधान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है।