रफीगंज: 6 महीने से लापता नाबालिग बच्चा बरामद, रफीगंज पुलिस ने परिजनों को सौंपा
रफीगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 6 महीने से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बरामद बच्चा चरकावा निचली डीह गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र प्रहलाद कुमार है। बुधवार अपराह्न 3 बजे थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिया गया था।