लखीमपुर: पुरैना बेहटा गांव में भवन निर्माण कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से हुई मौत इलाके में मचा हड़कंप
फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना बेहटा गांव में भवन निर्माण का कार्य कर रहे राजगीर मिस्त्री की बिजली का करंट लगने से आज मौत हो गई है।राजगीर मिस्त्री की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों समेत पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।