लखीमपुर: शहर के डीसी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर आचार संहिता का पालन कराने के लिए राजनीतिक दलों के उतारे गए बैनर व पोस्टर
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के डीसी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर आचार संहिता के नियमों का पालन करने के उद्देश्य से आज राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर उतारे गए हैं। बीते दिन लागू हुई आचार संहिता नियम का पुलिस प्रशासन पालन करा रहा है। शहर के डीसी रोड,सौजन्या चौक, काशीराम आवास कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर आज अभियान चलाया गया है।