जमुई: गिद्धौऱ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 गिद्धौर के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 8:00 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया ,जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।