इटावा: चौबिया इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, जिसमें पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार
Etawah, Etawah | Apr 3, 2025 चौबिया थाना के ऊनवा संतोषपुर निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामवीर यादव ने बुधवार रात्रि घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार पत्नी, सास, साली और साला है। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर गुरुवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।