एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, ₹75 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया
जमुई में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 75 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#apnajamui #jamui
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026