कोरबा: कोरबा में सेवानिवृत्त बिजली कर्मियों की ग्रेच्युटी में 20 लाख की धोखाधड़ी, संविदा कर्मी पर दर्ज हुआ केस
Korba, Korba | Apr 13, 2026 कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में बड़े गबन का मामला सामने आया है। तुलसी नगर सब स्टेशन कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी हरीश कुमार पर 20 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है।आरोप है कि हरीश कुमार ने कार्यपालन अभियंता से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाए।