दीपप्रज्वलन एवं महाराजा छत्रसाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया विरासत महोत्सव का शुभारंभ
मथुरा—वृन्दावन की होली, महारानी गणेशकुंअरि की कठोर तपस्या एवं देशभक्ति के स्वरों से सजी विरासत महोत्सव की पहली शाम
---
बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती अवसर पर मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन छतरपुर एवं महाराजा छत्रसाल महोत्सव विरासत समिति के सहयोग से मऊसहानियां (छतरपुर) में दो दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ बुधवार की शाम को हुआ। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, महाराजपुर के विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, पुलिश अधीक्षक श्री रजत सकलेचा महाराजा छत्रसाल महोत्सव विरासत समिति के श्री गोविंद सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।
पहले दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मथुरा वृन्दावन की मयूर नृत्य/बरसाने की होली/महारास, ‘महारानी गणेशकुंअरि’ नाट्य का मंचन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति हुई। पहली प्रस्तुति में सुश्री वंदना श्री एवं साथी, मथुरा ने आकर्षक मयूर नृत्य/बरसाने की होली/महारास की प्रस्तुति दी। मथुरा—वृन्दावन की होली जो विश्व में प्रसिद्ध है। कलाकारों द्वारा यहां फूलों की होली खेली गई। साथ ही राधा कृष्ण का महारास भी दर्शकों का मन मोह लिया।
@jansamparkmp
#chhatarpur
183 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026