बांदा: कोनी गांव में कटिया मशीन में चारा काटते समय युवक का फंसा हाथ, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Banda, Banda | Jan 6, 2025 बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी गांव में दिन सोमवार को कटिया मशीन मे चारा काट रहे युवक का हाथ फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कर दिया है। घायल युवक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी गांव निवासी है।